Published On : Thu, May 29th, 2014

चंद्रपूर : महाऔष्णिक विद्युत केंद्र में लगी भीषण आग

Advertisement


Chnd fire 2

एशिया के सबसे बड़े बिजली तापघर चंद्रपूर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र में आज गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग में कन्वेअर बेल्ट समेत अन्य सामन के जल जाने से सीटीपीएस को करोड़ों रूपए की हानि उठानी पड़ी. यह आग सीटीपीएस के 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाले यूनिट क्र.5 और 6 के पास स्थित बंकर के कन्वेअर बेल्ट में लगी और वह भीषण गर्मी के चलते देखते ही देखते धूं-धूं जलने लगा.

बताया जाता है की आज गुरुवार दोपहर 2 बजे कन्वेअर बेल्ट में आग लगने से वह धूं-धूं जलने लगा और गर्मी के चलते आग ने अन्य सामान को भी अपने चपेट में ले लिया. जमीन से 75 मीटर उचाई पर लगे कन्वेअर बेल्ट में आग नजर आने पर सीटीपीएस में अफरातफरी मच गई. दोपहर के समय कर्मचारी एवं अधिकारी लंच टाइम के चलते अपने निवास पर रवाना हो गए थे तो कुछ आराम कर रहे थे. काफी उचाई पर आग लगी होने से उसे बुझाने में दिक्कतें पेश आयी. डेढ घंटे की मश्कत के बाद आख़िरकार आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटना की सुचना मिलते ही सीटीपीएस के मुख्य अभियंता समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारीयों ने मौके पर जाकर मुआयना किया.
Fire at chnd

अभी दो दिन पूर्व ही 500 मेगावाट क्षमता का यूनिट क्र. 5 शुरू हो गया था और इससे लगभग 20 दिन पूर्व 210 मेगावाट क्षमता के यूनिट क्र. 3 के टर्बाइन में आग लगने से यह यूनिट बंद रखा गया था. इस सप्ताह में ही सभी यूनिट सुचारू रूप से कार्यरत हो पाए थे की आज गुरुवार को यह हादसा हो गया. आग में यूनिट क्र. 5 और 6 के लगभग 200 मीटर दायरे में आसपास का सारा सामान जलकर खाक हो गया. प्रथमदृष्टया आग से कितना नुकसान हुआ है यह कह पाना कठिन है परंतु यह नुकसान करोड़ों रूपए में होने से अनुमान है.
Chand fire 3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.