Published On : Sat, Jun 7th, 2014

चंद्रपूर : पुलिस भर्ती पर एसीबी की नज़र !

Advertisement


साडेबारह हजार उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म

चंद्रपूर

police bharti 1
जिला पुलिस दल में होनेवाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार (6 जून) से प्रारंभ हुई है. जिला पुलिस दल के रिक्त पदों के लिए शुरू हुए भर्ती प्रक्रिया के लिए जिले के करीब 2 हजार 500 युवक युवतियों ने अर्ज़ी की है. इसमें महिला सर्वाधिक शामिल है. पुलिस भर्ती के लिये दाखिल हुए युवकों के साथ धोका ना हो इसके लिए अब मैदानपर प्रतिबंधक विभाग के पथक तैनात होने की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक राजीव जैन ने दी.

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए करीब 12 हजार 500 युवक युवतियों ने ऑनलाइन अर्जी दाखिल की है. रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने सुशिक्षित बरोजगारों ने अपनी अर्जी दाखिल की है. इस वजह से इसबार हर दिन एक हजार युवकों को बुलाया गया है. इस सभी उम्मीदवारों का एक ही दिन कागजाद जांच, उची छलांग, लंबी छलांग, सौ. मीटर दौड, उची छाती गिनना तथा बाकी जाँच की जायेगी. जिसके बाद उम्मीदवारों को पांच मीटर की दौड़ में शामिल होना होगा. लगातार तीन दिन यह प्रक्रिया होने के बाद इसमें पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, ऐसी जानकारी जैन ने दी.

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरन ऐंटीकरप्शन विभाग की कड़ी नजर रहेगी. नौकरी का लालच दिखाकर रिश्वत लेने की कोशिश लेने के मामलों की शिकायत उम्मीदवार तुरंत हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके कर सकते हैं. जिला पुलिस अधिक्षक जैन ने आवाहन किया है की उम्मीदवार बिना हिचकिचाए शिकायत करें. इसके अलावा प्रक्रिया के दौरान विडिओ शूूटिंग की जायेगी.

Advertisement

गौरतलब है की डिएड, बिएड धारक भी पुलिस भर्ती की ओर आकर्षित हो रहे है. अर्जी करने वाले उम्मीदवारों में से कई उमेदवार डिएड, बिएड धारक होने की जानकारी मिली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.