Published On : Tue, Jun 3rd, 2014

चंद्रपूर : 87.66 प्रतिशत रहा चंद्रपूर जिले का परीक्षाफल

Advertisement


चंद्रपूर

महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई कक्षा बारहवीं के परीक्षा का परिणाम आज ‘ऑन लाईन’ घोषित कर दिया गया. चंद्रपुर जिले का परीक्षा फल 87.66 फीसदी आया है. गोंडपिपरी तहसील ने सबसे अधिक तथा भद्रावती ने सबसे कम परिणाम दिया है. जबकि नागपुर विभाग में चंद्रपुर जिला चौथे स्थान पर है. 25 हजार 623 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए नाम पंजीयन कराया था. इनमें से 25 हजार 592 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 22 हजार 433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें से 709 विद्यार्थी विशेष प्राविण्यता, 5 हजार 668 विद्यार्थी प्रथम, 14 हजार 282 द्वितीय तथा 1 हजार 774विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.

गोंडपिपरी तहसील का परिणाम सबसे अधिक 91.92 प्रतिशत लगा है. 83.38 प्रतिशत अंक के साथ भ्रदावती सबसे नीचे 15 वें स्थान पर है. पिछले वर्ष शहरी विद्यार्थियों ने शानदार रिजल्ट देते हुए ग्रामीण विद्यार्थियों को पीछे छोड. दिया था. लेकिन इस बार ग्रामीण विद्यार्थियो ने शहरी विद्यार्थियों को पछाड. दिया है. चंद्रपुर, बल्लारपुर, भद्रावती, ब्रह्मपुरी जैसे शहरी क्षेत्र की तुलना में गोंडपिपरी, मूल, पोंभुर्णा, जीवती जैसे ग्रामीण तहसिलों ने अच्छा परिणाम दिया है.

विज्ञान शाखा से 8 हजार 569 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीयन किया था. इनमें से 8 हजार 559 परीक्षा में बैठे. जिनमें से 7 हजार 665 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. जिसका प्रतिशत 89.55 है. इनमें से 305 विद्यार्थी विशेष प्राविण्यता, 1 हजार 678 प्रथम, 5 हजार 216 द्वितीय तथा 446 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उर्तीण हुए हैं.

कला शाखा से 13 हजार 597 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरा था. जिनमें से 13 हजार 585 विद्यार्थी परीक्षआ में बैठे, इनमें से 11 हजार 702 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. जो 86.14 प्रतिशत है. इनमें 279 विद्यार्थी विशेषप्राविण्यता, 2 हजार 964 प्रथम, 7 हजार 311 द्वितीय तथा 1 हजार 148 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं.

Advertisement

वाणिज्य शाखा से कुल 1 हजार 914 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीयन किया था. इनमें से 1 हजार 901 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. जिनमें से 1 हजार 722 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस शाखा का परीक्षा फल सर्वाधिक 90.20 फीसदी है. इस विभाग से 101 विशेषप्राविण्यता, 586 प्रथम, 890 द्वितीय तथा 145 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्णहुए हैं. एमसीवीसी शाखा से कुल 1 हजार 543 विद्यार्थियों ने पंजीयन किया था. इनमे से 1 हजार 334 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. जो 87.33 प्रतिशत है. 24 विद्यार्थी विशेष प्राविण्यता, 440 प्रथम, 865 द्वितीय तथा 15 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. पिछले वर्ष की तुलना में यह परिणाम अधिक है. श्यामली ब्राह्मणकर, समीक्षा कापसे, जयंत नाडीय, शुभम मुले, सानिका कामडी, संकेत बांबोडकर, मयूरी भगत, यश कल्लुरवार शून्य प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल इस वर्ष बारहवीं का परीक्षा परिणाम अच्छा आया है. पिछले वर्ष सिर्फ 70 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्णहुए थे. इस बार कुल 87.66 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अजिर्त की है. लेकिन जिले के चिचपल्ली स्थित सम्राट अशोक हाईस्कूल एन्ड ज्यूनियर कॉलेज, नागाडा का परिणाम शून्य प्रतिशत आया है.

लडकियों ने मारी बाजी
कक्षा बारहवीं के परिणामों में इस बार भी जिले में लडकियों ने माजी मारते हुए लडकों को पिछे छोड दिया है. लडकियों का परीक्षफल 89.91 प्रतिशत है. जबकि लडको का परिणाम 85.33 फीसदी ही है. इस बार जिले में कुल 25 हजार 623 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. जिनमें 12 हजार 619 लडके व 13 हजार 4 लडकियों का समावेश था. इनमें से कुल 25 हजार 592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. इनमें 12 हजार 598 लडके तथा 12 हजार 998 लडकियों का समावेश था. परीक्षा में कुल 22 हजार 433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें से 10 हजार 757 लड.के तथा 11 हजार 686 लक्ष्कियों ने बाजी मारी.

तहसीलवार परिणाम
तहसील प्रतिशत
चंद्रपुर 86.35
बल्लारपुर 86.75
भद्रावती 83.38
ब्रह्मपुरी 84.13
चिमूर 88.79
गोंडपिपरी 91.92
कोरपना 87.07
मूल 91.32
नागभीड 88.62
पोंभुर्णा 90.91
राजुरा 89.53
सावली 88.79
सिंदेवाही 89.57
वरोरा 87.85
जिवती 90.80

शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालय
सम्राट अशोक हायस्कूल, नागाला
सन्मित्र सैनिकी ज्यु. कॉलेज, चंद्रपुर
मारुति (विज्ञान) कनिष्ठ महाविद्यालय, कोठारी
कर्मवीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, घोडपेठ
श्री गजानन कला कनिष्ठ महाविद्यालय, कवठी, भद्रावती
ख्रिस्तानंद कनिष्ठ महाविद्यालय, ब्रह्मपुरी
स्व. सुधाकरराव नाईक आर्ट ज्यु. कॉलेज, तोहोगांव
श्री. शिवाजी इंग्लिश स्कूल, कोरपना
श्रीकृष्ण सायन्स ज्यु. कॉलेज, पोंभूर्णा
शासकीय पी.बी.ए. स्कूल अँण्ड ज्यु. कॉलेज, देवाडा (राजुरा)
साईबाबा कनिष्ठ महाविद्यालय, विहीरगाव (राजुरा)
प्रभाकरराव मामुलकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनापुर
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय, देवाडा
भैय्याजी पाटील भांडेकर कनिष्ठ महाविद्यालय, कापसी
प्रियदर्शिनी कनिष्ठ महाविद्यालय, शेनगांव (जीवती)

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.