Published On : Wed, Jun 18th, 2014

चंद्रपुर : सोले को जिताओ भारी बहुमत से : विधायक मुनगंटीवार

Advertisement


बल्लारपुर में स्नातक सम्मेलन संपन्न

चंद्रपुर

mungantiwar sole
महाराष्ट्र विधानपरिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-शिवसेना-रिपाई (आठवले) महायुति के उम्मीदवार प्रा. अनिल सोले को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आवाहन विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने किया है. बल्लारपुर में संत तुकाराम महाराज सभागृह में आयोजित स्नातक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नागपुर महानगरपालिका के महापौर प्रा. अनिल सोले को लोकप्रतिनिधित्व का दीर्घ अनुभव है. स्नातकों की समस्याओं से भी वे अवगत हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदनसिंह चंदेल ने की, जबकि मंच पर महायुति के उम्मीदवार प्रा. अनिल सोले, राजेन्द्र गांधी, रंजीव श्रीरामवार, हरीश शर्मा, सिक्की यादव, सतविंदरसिंह दारी, समीर केने, अजय दुबे, रिपाई के संजय डुमबेरे, शिवचंद द्विवेदी, मनीष पांडे आदि उपस्थित थे. प्रास्ताविक भाषण हरीष शर्मा ने किया. प्रा. अनिल सोले का परिचय धर्मप्रकाश दुबे ने कराया. इस दौरान मुनगंटीवार ने प्रा. अनिल सोले को बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र की तरफ से श्री गणेश की मूर्ति भेंट दी गई.
इस दौरान बोलते हुए प्रा. अनिल सोले ने कहा कि राज्य की कांग्रेस-राष्ट्रवादी  कांग्रेस पार्टी की मोर्चा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज स्नातकों की अवस्था बहुत खराब है. स्नातकों की विविध समस्याएं दूर करने का मैं प्रयास करूंगा. समीर केने, सिक्की यादव ने भी समयोचित उद्गार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन राकेश कुलसंगे और आभार प्रदर्शन रणंजय सिंह ने किया. सम्मेलन की सफलता के लिए राजेश दासरवर,राजू वानखेड़े प्रवीण कुबड़े,पंकज परसराम, संजय मुप्पीडवार आदि ने प्रयास किया.

18chd21 (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.