Published On : Mon, Jun 2nd, 2014

चंद्रपुर : मांडवकर अध्यक्ष, खाटिक महासचिव बने

Advertisement


चंद्रपुर-गडचिरोली श्रमिक पत्रकार संघ के चुनाव हुए निर्विरोध


प्रशांत विघ्नेश्वर को चुना गया कोषाध्यक्ष

press

गोपालकृष्ण मांडवकर, मंगेश खाटिक, प्रशांत विघ्नेश्वर, साईनाथ सोनटक्के

चंद्रपुर

 चंद्रपुर-गडचिरोली श्रमिक पत्रकार संघ के द्विवार्षिक आम चुनाव में गोपालकृष्ण मांडवकर को अध्यक्ष और मंगेश खाटिक को महासचिव चुना गया. पहली जून को हुई आम सभा में दस साल बाद निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए.

वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार खत्री गुरूजी, प्रकाश शर्मा, सुनील देशपांडे, संघ के अध्यक्ष बाल हुनगुंद की उपस्थिति में हुई सभा में प्रमोद उंदिरवाड़े को उपाध्यक्ष, प्रशांत विघ्नेश्वर को कोषाध्यक्ष, साईनाथ सोनटक्के को संगठन सचिव और श्रीकांत पेशट्टीवार को सहसचिव चुना गया. मोहन रायपुरे, मजहर अली, आशीष अम्बाडे, रमेश कलेपल्ली और जितेंद्र मशारकर को सदस्य चुना गया.

प्रारंभ में निवर्तमान सचिव संजय तुमराम और कोषाध्यक्ष मंगेश खाटिक ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की. इस अवसर पर पत्रकार संघ के सदस्य महमूद रजा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पीठासीन अधिकारी के रूप में सुनील देशपांडे ने कामकाज देखा. पंकज शर्मा ने आभार माना. इस मौके पर संजय तायडे, देवेंद्र गावंडे, संजय रामगिरवार, प्रमोद काकडे, महेंद्र ठेमस्कर, रवि जुनारकर, सुशील नगराले, देवनाथ गंडाटे, प्रकाश देवगड़े, प्रशांत देवतले, प्रवीण बदकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.