Published On : Fri, May 2nd, 2014

चंद्रपुर : महाराष्ट्र दिन पर हुआ ध्वजारोहण


चंद्रपुर

dhwaja rohan
महाराष्ट्र राज्य स्थापना की 54 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय पुलिस मैदान में जिले के पालकमंत्री संजय देवतले के हाथों ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण समारोह मेंजिला परिषद के अध्यक्ष संतोष कुंभरे, जिलाधिकारी डॉ.दीपक म्हैसेकर, जिला पुलिस अधीक्षक राजीव जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष सलील, मुख्य वनरक्षक संजय ठाकरे, अपर जिलाधिकारी सी.एस. डहालकर, उपविभागीय अधिकारी संजय दैने, तहसीलदार गणेश शिंदे व विविध विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद श्री देवतले ने परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पुलिस के विविध दलों द्वारा सलामी दी गई. पुलिस विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक ए.एम. सैयद, प्रकाश सेवते व गजानन निमकर को पालकमंत्री के हाथों पुलिस महासंचालक का सम्मान चिह्न् व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

Gold Rate
May 27- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपर जिलाधिकारी श्री डहालकर ने उपस्थित अतिथि, स्वंतत्रता सेनानी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक व पत्रकारों का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन मंगला आसुटवार व मोहमद एजाज ने किया. इस अवसर पर बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges