Published On : Thu, May 15th, 2014

चंद्रपुर : पत्नी, बेटी व सास का हत्यारा गिरफ्तार

Advertisement


चंद्रपुर

रहमत नगर सिस्टर कॉलोनी में अपने पत्नी के मायके जाकर धारदार हथियार से गत माह 3 अप्रैल को जननी पत्नी, बेटी और सास पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने डेढ़ महीने के बाद नागपुर के ताजबाग से गिरफ्तार कर लिया.

पेशे से ऑटो चालक आरोपी इमदाद अली ने अपनी पत्नी और बेटी पर झगड़ते हुए धारदार हथियार से हमला किया था. जिससे पत्नी और बेटी की जगह पर ही मौत हो गई थी. अपनी बेटी और नातिन को बचाने गई गई सास पर भी इमदाद ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इस घटना के बाद आरोपी इमदाद अली फरार था. रामनगर पुलिस ने इसकी तलाश में विशेष टीम बनाई थी.

मंगलवार को शाम 5 बजे ताज बाग में वह नमाज पढ़ने गया था. इस दौरान नागपुर के पीएसआई रूपाली बावनकर ने उसे गिरफ्तार कर रामनगर पुलिस को सूचित किया. उसे चंद्रपुर ले आया गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.