Published On : Mon, Jun 23rd, 2014

चंद्रपुर : टूट गया पुलिस बनने का सपना !

Advertisement


12 में से 8 हजार युवक शारीरिक जांच में अपात्र घोषित


3, 821 का लिखित परीक्षा के लिए चयन

चंद्रपुर

जिले में रिक्त पदों को भरने के लिए बहरहाल चंद्रपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आरंभ है. भर्ती के मद्देनजर पुलिस बनने का सपना संजोए 12 हजार बेरोजगार युवकों ने आवेदन किया. इनकी शारीरिक जांच 6 से 18 जून तक चली. जांच में 8 हजार से अधिक युवकों का पुलिस बनने का सपना टूट गया है. यह युवक शारीरिक जांच में किसी न किसी कारण से अपात्र घोषित कर दिए गए. जबकि 3 हजार 821 युवक-युवतियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है.

देश में बेरोजगारी काफी बढ. गई है. सुशिक्षित युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है. गिने-चुने विभागों में सरकारी नौकर उपलब्ध है. हर साल पुलिस में होनेवाली भर्ती को देखते हुए इस विभाग में जाने के लिएबहुत से युवक सालों-साल तक मेहनत करते हैं. यहां तक भर्तीपूर्व प्रशिक्षण भी लेते हैं. जिससे उनके अंदर विश्‍वास पैदा होता है कि वह पुलिस भर्ती में सफल हो जाएंगे और उन्हें नौकरी मिलेगी.

यही आश लिए इस वर्ष चंद्रपुर में भर्ती के लिए आए करीब 12 हजार युवक-युवतियों में से 8 हजार का पुलिस बनने का सपना इस वर्ष भी टूट गया. वे शारीरिक जांच में अपात्र घोषित होने से अपने घर लौट गए. शेष 3,821 युवाओं का चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है. लिखित परीक्षा होने के बाद उनकी गुणवत्ता के अनुसार सूची घोषित की जाएगी.
युवतियों ने भी लिया

Advertisement

बढ-चढकर हिस्सा
पुलिस भर्ती में पहले युवतियों की संख्या नगण्य दिखाई देती थी. गुनी-चुनी लड.किया ही इसमेंशामिल होती थी. लेकिन पिछले एक-दो वर्षों से युवतियां भी पुलिस में आकर अपना कैरियर बनाने के उत्सुक देखी जा रही हैं. इस वर्ष चंद्रपुर में 2 हजार 700 से अधिक युवतियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था.इनमें से 800 युवतियों ने शारीरिक जांच में अपनी काबिलीयत साबित की है. जिनका चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है.

आज लिखित परीक्षा
चंद्रपुर जिला पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार, 23 जून को चंद्रपुर शहर के जनता महाविद्यालय, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरदार पटेल महाविद्यालय तथा शासकीय महाविद्यालय मेंआयोजित की गई है. उम्मीदवारों को 23 जून को सुबह 6 बजे तक लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित रहना है. इसके बाद आने वाले उम्मीदवारोंको परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा. लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारोंकी प्रवर्ग निहाय सूची पुलिस मुख्यालय चंद्रपुर मेंनोटिस बोर्ड पर लगाईगई है. उन्हें अपने चेस्ट नं. व पहचान पत्र के साथ अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाने का आह्वान किया गया है.

file pic

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.