Published On : Mon, May 26th, 2014

चंद्रपुर : सा. हंसराज अहीर ने दिलाया भरोसा

Advertisement


चंद्रपुर

Hansraj-ahir

Representational Pic

चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता और कार्यकर्ताओं के प्रेम के चलते ही वे चौथी बार लोकसभा में पहुंचे हैं. जनता की उनसे काफी उम्मीदें हैं. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वे प्रयास करेंगे. लोगों ने उनसे जो उम्मीदें लगा रखी हैं, उन्हें पूरा करने का वे पूरा-पूरा प्रयास करेंगे. यह विश्‍वास सांसद हंसराज अहीर ने विजय के बाद पहली बार अपने आवास पर आयोजित पत्र परिषद में दिलाया. उन्होंने इस अवसर कहा कि अब तक जब भी वे निर्वाचित हुए उस समय केन्द्र में उनकी पार्टी सत्ता में नहीं थी, लेकिन पहली बार उनकी पार्टी सत्ता में आई है. सत्ता पक्ष का सांसद होने के कारण उन्हें अत्यधिक खुशी हो रही है.

अहीर ने कहा कि उन्हें विजयी होने का पहले से विश्‍वास था, परंतु मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते उनकी जीत की लीड काफी बढ. गई. भाजपा के सभी सांसदों की जीत में मोदी के चलते कम से कम एक लाख मतों की वृद्धि हुई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो भी योजनाएं चलाएगी, वह सभी योजनाएं वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में चलाएंगे. सिंचाई क्षेत्र में ज्यादा काम करने का मानस उन्होंने व्यक्त किया. जिले के मामा तालाबों की समस्या सुलझाकर सिंचाई क्षमता बढाने के साथ ही शिंगाडा की खेती और मत्स्योत्पादन को बढावा देने का प्रयास वे करेंगे. ह्यूमन परियोजना को पूरा कराने का भी उनका प्रयास रहेगा.

कोल माइन्स में निजी मालिकों के प्रवेश का विरोधकरने की अपनी नीति पर दृढ. रहने की बात उन्होंने कही. जिले में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू होने की दृष्टि से हो रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में इसके शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है. चंद्रपुर में हवाई अड्डे के वे विरोधी नहीं हैं, लेकिन चंद्रपुर में हवाई अड्डे की आवश्यकता नहीं होने की बात भी उन्होंने कही.

उन्होंने उनकी जीत में वणी व आर्णी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के महत्वपूर्ण योगदान की बात कही. वरोरा क्षेत्र के मतदाताओं का भी उन पर विश्‍वास करके वोट देने के लिए आभार माना. कुछ अपवाद छोड.कर अन्य स्थानों पर शिवसेना का पूरा-पूरा सहयोग मिलने की बात उन्होंने कबूल की. पत्रकार परिषद में विजय राऊत, प्रमोद कडू, अनिल फुलझेले आदि. उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.