Published On : Fri, Nov 28th, 2014

चंद्रपुर: अथर्व गिते ने जीता अबैकस नेशनल चैम्पियनशिप ट्रॉफी

Advertisement
चंद्रपुर: सिप अबैकस के तत्वावधान में 23 नवम्बर 2014 को मैनफो कंवेंशन सेंटर बेंगलुरू में आयोजित 14वां नेशनल अबैकस स्पर्धा में अथर्व रवि गिते ने नेशनल चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीत ली। विभिन्न राज्य से 6 हजार विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया। स्मार्ट किड्स प्रताप नगर में अबैकस में प्रशिक्षण लेने वाले अथर्व गिते ने स्कूल ऑफ स्कॉलर्स वानाडोंगरी जि. नागपुर का 6 ठे क्लास का विद्यार्थी है।

 

chandrapur

 

भारतीय अबैकस अकैडमी के तत्वावधान में हर वर्ष नेशनल चैम्पियनशिप स्पर्धा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाते हैं। इस साल यह स्पर्धा  बेंगलुरू में आयोजित कि गयी थी।महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, नई दिल्ली, हरियाणा, बिहार, पंजाब व राजस्थान से लेवल 8 के 6 हजार विद्यार्थियों ने स्पर्धा में भाग लिया। अबैकस के संस्थापक केलविन थेम्स और अबैकस के भारत के समन्वयक दिनेश विक्टर की उपस्थिति में अथर्व रवि गिते को नेशनल चैम्पियनशिप ट्रॉफी दि गयी।

 

अथर्व ने अबैकस का पाँचवाँ लेवल की नेशनल चैम्पियनशिप की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उसने 11 मिनट में 280 में से 241 प्रश्नों का उत्तर देकर नेशनल चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अथर्व का 420 अंकों में 362 अंक मिले। विभिन्न 8 लेवलों में विदर्भ से अथर्व ही एकमात्र ट्रॉफी जीतने वाला छात्र है। अबैकस के स्मार्ट किड्स प्रताप नगर, नागपुर शाखा के प्राचार्य विचारदर्शनी मिश्रा और  कोर्स इंस्ट्रक्टर प्रणीता पोफली के मार्गदर्शन में अथर्व ने यह ट्रॉफी जीती है। इससे पूर्व 2013 में हैदराबाद में हुए स्पर्धा में वह चैम्पियन हुआ था। उसके बाद नागपुर में हुए विभागीय स्पर्धा में अथर्व पाँचवाँ लेवल पार कर चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती थी। अथर्व की इस उपलब्धि पर विचारदर्शनी मिश्रा, प्रणिता पोफळी व स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के प्राचार्य ने उसका अभिनंदन किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.