Published On : Tue, Apr 15th, 2014

पवनी: 90 हजार की अवैध शराब जब्त

Advertisement


पवनी. 

देशी शराब की 50 पेटियां भावड़ से चंद्रपुर जिले के मेंढेगांव ले जाते समय पुलिस ने पकड़ ली. निलज के निकट काकेपार में 12 अप्रैल की आधी रात के समय की गई इस कार्रवाई में पकड़ी गई शराब की कीमत 90 हजार बताई गई है. जिस टाटा सुमो में यह शराब ले जाई जा रही थी, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवनी तालुका के ग्राम भावड़ में श्रीनिवास कोलवार की देशी दारू की दुकान है. इसी दुकान से देशी शराब की 50 पेटियां टाटा सुमो क्र. एम.एच. 23 ई 2867 से मेंढेगांव पहुंचाई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद गश्ती पुलिस ने काकेपार के निकट गाड़ी को रोककर शराब पकड़ ली. पुलिस ने जयसुख आत्माराम शेंडे (35), राकेश शंकरराव नानोटकर (32) और राजू रामचंद्र तलमले (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसके पहले भी पवनी – नागपुर रोड पर श्रीनिवास कोलवार की देशी दारू भट्टी से 80 हजार की शराब पकड़ी गई थी. यह कार्रवाई पहली अप्रैल को की गई थी. पवनी के थानेदार के रूप में नेवारे के पदभार संभालने के बाद से अवैध व्यवसाय करनेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.