Published On : Sat, Feb 22nd, 2014

चंद्रपुर: 17.15 लाख मतदाता तय करेंगे अपना सांसद, जिले में 43.992 हजार युवा मतदाता

Advertisement

matdataचंद्रपुर: आगामी लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर लोकसभा सीट से खडे होने वाले उम्मीदवारों की किस्मत 17 लाख 15 हजार 254 मतदाता तय करेंगे. चंद्रपुर के जिलाधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार चंद्रपुर जिले के 4, राजुरा, चंद्रपुर, बल्लारपुर, वरोरा तथा यवतमाल जिले के वणी और आर्णी विधानसभा क्षेत्रों को मिला कर बनने वाले चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 15 हजार 254 है. जिलाधिकारी डॉ.दीपक म्हैसेकर ने अपने कक्ष में आयोजित पत्रकार परिषद में उक्त जानकारी दी.

डॉ. म्हैसेकर ने बताया कि 2009 के चुनाव के मुकाबले 2014 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 765 बढी है. वर्ष 2009 में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 35 हजार 489 थी.

उन्होंने बताया कि इस बार नए मतदाताओं को जोड.ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया. इस बार 18 से 20 वर्ष आयु के कुल 43 हजार 992 उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया है. जिसमें 18 वर्ष आयु के 6 हजार 257, 19 वर्ष आयु के 15 हजार 464 तथा 20 वर्ष आयु के 22 हजार 271 उम्मीदवारों का समावेश है. जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार जनसंख्या के 70 प्रतिशत मतदाताओं का पंजीयन होना संतोषजनक है. लेकिन जिले में यह आकड.ा 75 प्रतिशत तक पहुंचा है. उन्होंने यह बताया कि इसके बावजूद 20 हजार नए मतदाताओं के पंजीयन की अभी भी संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के लिए सिर्फ वोटर कार्ड होना जरूरी नहीं है. उसके लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है. ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं का नाम पंजीकृत कराने के लिए अभियान चलाया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.