Published On : Mon, Mar 10th, 2014

घुग्घुस: एसीसी चांदा सीमेंट कंपनी का महिला दिवस पर कार्यक्रम

Advertisement

 
Mahila-Diwas

महिलाएं आत्मविश्वास से सामने आए और स्वावलंबी बने ऐसा आवाहन महिला दिन के मौके पर एसीसी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में निलिमा मिश्रा ने मार्गदर्शन करते हुए किया। इस समय मंच पर एसीसी के प्लांट डायरेक्टर मनोज मिश्रा, दीपिका मिश्रा, यूनिक पिक्चर के आनंद अवधाने, सी एस आर मुंबई के हेड मंगेश गुप्ते एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प की माला पेंदोरे आदि उपस्थित थे।

एसीसी द्वारा आयोजित महिला दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर जोर देते निलिमा मिश्रा ने सबकुछ साधयकरने के कई उदाहरण महिलाओं के सामने पेश किये महिला बचत समूह के माध्यम से उद्योग निर्माण कर स्वावलंबी बनने का आवाहन करते हुए कहा की छोटे – छोटे गांव की महिलाओं ने अनेक उद्योग शुरू किये और गोंदड़ी साइन के काम की महिलाओं ने शुरुआत की और आज देखते ही देखते पांच वर्षों में गोंधली की आतर्राष्ट्रीय मांग है। लाखों रुपयों का कारोबार महिलायें कर रही है और बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है अनेक गांवों में महिला बचत समूह के माध्यम से विकास के काम किया जा रहे है।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस समय प्लांट डायरेक्टर मनोज मिश्रा, मंगेश गुप्ते, आनंद अवधाने ने माहिलाओं का मर्गदर्शन करते हुए स्वावलंबी बनाने के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बचत समूह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्यक्रम में घुग्घुस, ग्रामीण क्षेत्र की महिला बचत समूह की महिलाएं स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। संचालन प्रकाश विचोलकर ने किया, सारिका वालखरे ने आभार माना। सफलतार्थ सीएसआर ,आम्ही आमच्या आरोग्यासाठी और यूनिक की टीम का योगदान रहा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement