Published On : Wed, Mar 5th, 2014

घुग्घुस : ईरई नदी के पुलों पर जानलेवा अंतर, किसी भी समय घट सकता है हादसा

Advertisement

लोनिवि की उदासीनता 

gusghus

घुग्घुस – वरोरा से लेकर बामणी तक फोरलेन निर्माणकार्य किया जा रहा है। फोरलेन के निर्माण के तहत नागपुर रोड पट ईरई नदी के पुल पर बाजू से एक ओर पुल निर्मित किया गया है परंतु फोरलेन बनाने वाली संबंधित ठेका कंपनी द्वारा दोनों पुलों के बीच के अंतर को काफी बड़ा रखे जाने से यहां किसी भी समय भीषण दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है। सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग की उदासीनता किसी भी समय भीषण दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है की नागपुर रोड पर २४ घंटे ट्राफिक शुरू रहता है। ईरई पुल से वाहन न केवल नागपुल के लिए आवागमन करते है बल्कि एमआयडीसी और घुग्घुस के लिए भी बड़े पैमाने पर मालवाहक वाहनों, कोयले से लदे वाहनों का आवागमन होता है। फोरलेन निर्माण के चलते संबंधित कंपनी ने ईरई नदी पर काफी वर्षों पूर्व बनाए गए पुल को दुरुस्त कर बाजू में नया पुल निर्मित किया है। इसके कारण निश्चित तौर पर दोनों छोर पर पुल निर्माण होने से वाहन वाहन चालकों की जान सांसत में डाल दी है।

इस पुल का निर्माण फोरलेन के दृष्टी से किया गया है परंतु दोनों पुलों के बीच का अंतर काफी बड़ा रखा गया है। निचे से नदी बह रही है। नए पुल पर तो कठघरे बनाकर दोनों छोर को सुरक्षित कर लिया गया परंतु पुराने पुल पर एक छोर पर कठघरा ना होने से रात के समय ओवरटेक करते हूए किसी भी वाहन के दोनों पुल के निचे गैप में जा गिरने की पुरी संभावना दिखाई दे रही है। यह मार्ग फोरलेन बन जाने से दोनों छोर से वाहन बड़ी तेज गति से आवागमन करते हुए नजर आ रहा है, ऐसी स्थिती भीषण दुर्घटना को रोक पाना कठिन है।

Advertisement

दुर्घटना की आशंका के चलते संबंधित फोरलेन निर्माण कंपनी तत्काल ध्यान देकर पुल के कठघरे बनाकर अथवा गैप को पाट कर दुर्घटना से सुरक्षित करने की अत्यंत जरुरत है। सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग द्वारा पूरी गंभीरता से इस समस्या की ओर ध्यान देकर तत्काल उपाय योजना करने की आवश्यकता है।

Advertisement
Baba Tajuddin Documentary

Baba Tajuddin Documentary

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क हादसा

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क...

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges