Published On : Sat, Aug 25th, 2018

घर से निकले दो नाबालिग भाई-बहन 24 घंटे बाद नागपुर रेलवे स्टेशन में मिले

Advertisement

भाटापारा। दादा की डांट से 15 साल का भाई 7 साल की बहन को लेकर शुक्रवार तड़के घर छोड़कर चला गया। इधर परिजन पूरे दिन तक खोजते रहे। परिजनों ने शाम को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर नागपुर जीआरपी की मुस्तैदी के चलते शनिवार को दोनों रेलवे स्टेशन में घूमते मिल गए। दोनों को रायपुर लाया जा रहा है।

भाटापारा के ग्रामीण थाना इलाके के रहने वाले दिलीप साहू का बेटा यशवंत (15) और बेटी चुकेश्वरी (7) शुक्रवार को सुबह 5 बजे के करीब घर से निकल गए। दोनों खमरिया चौक पहुंचे। वहां एक ग्रामीण के पूछने पर बताया कि दोनों राजाढाल गांव जा रहे हैं। इसके बाद दोनों भाटापारा रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां से दोनों ट्रेन से नागपुर चले गए।

शनिवार तड़के नागपुर जीआरपी ने दोनों को स्टेशन पर टहलते हुए देखा और पूछताछ की। दोनों ने अपना पता बताया। फिर जीआरपी ने भाटापारा जीआरपी को इसकी सूचना दी। भाटापारा जीआरपी ने पुलिस थाना ग्रामीण को इसकी जानकारी दी। अब दोनों को नागपुर से लाने की कवायद की जा रही है।

दादा के डांट से हो गए थे नाराज

यशवंत के पिता ने बताया कि उन्होंने कुछ पैसे घर में रखे थे। उसने चोरी-छिपे वो पैसे लेकर स्मार्टफोन खरीद लिया। यशवंत के दादा ने गुरुवार को इसके लिए उसे डांट लगाई। शुक्रवार को दोनों सुबह 4 बजे के करीब जगे और धीरे से घर से निकल गए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.