Published On : Tue, Mar 25th, 2014

गड़चिरोली जिले के देसाईगंज में २८ को राहुल की प्रचार सभा

Advertisement

Namdev
मुख्यमंत्री चौहान भी रहेंगे उपस्थित

गडचिरोली – चिमुर लोकसभा क्षेत्र के कॉंग्रेस, राकां व पिरिपा अघाड़ी के उम्मीदवार नामदेव उसेंडी के प्रचार हेतू २८ मार्च को कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी देसाईगंज में आ रहे है। दोपहर ३ बजे देसाईगंज के ब्रम्हपुरी मार्ग पर डांगे लेआउट में प्रचार सभा का आयोजन किया गया है।

सभा में राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहाण, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रफुल पटेल, कॉंग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, पूर्व सांसद जोगेन्द्र कवाडे, जलसंपदा राज्य मंत्री राजेन्द्र मूलक, जिला परिषद् अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम, सांसद मारोतराव कोवासे, पूर्व राज्यमंत्री विजय वडेट्टीवार, पूर्व राज्यमंत्री धर्मरावबाबा आत्राम, विधायक आनंदराव गेडाम, रामरतन बापू सहित कई मान्यवर उपस्थित रहने वाले हैं। सभा में गडचिरोली, गोंदिया, व चंद्रपुर जिले के सभी कॉंग्रेस, राकां के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों साथ ही आम जनता को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वाहन गडचिरोली जिला कॉंग्रेस कमीटी के अध्यक्ष हसनअली गिलानी, गोंदिया के अध्यक्ष बाबा कटरे व चंद्रपुर के अध्यक्ष प्रकाश देवतले ने किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.