Published On : Thu, Aug 7th, 2014

गोंदिया : हर-हर भोले के जयघोष से गुंज उठा पांगोली घाट

Advertisement


गोंदिया

pooja_kawad_2
शिवजी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने का माह श्रावणमास, जब भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते है. ऐसा ही एक आयोजन गोंदिया शहर की महिलाओं एवं युवतीयों के संघटन तामा महिला सुरक्षा दल ने किया. संघटन के 101 महिलाओ की कावड़ यात्रा रविवार को पांगोली घाट से प्रारंभ की गई. हर-हर भोले के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा श्री. रानी सती दादी मंदिर में समाप्त हुई. जहाँ भगवान शिव के अभिषेक व महाप्रसाद का आयोजन किया गया. महाकाल महिला मंडल व रानी सती प्रचार समिति के सहयोग से आयोजित यात्रा की सफलता के लिए पूजा तिवारी, पं.कृष्णकान्त पांडे, सुभाष थरड, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल (झप्पू) दावड़े, पुरुषोत्तम मोदी, सविता बेदरकर, वैशाली पारधी, प्रीति गढ़े, सोनी कावड़े आदि ने प्रयास किया.

pooja_kawad_1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.