Published On : Sun, Jun 8th, 2014

गोंदिया : विवाह के 15 दिन पूर्व युवक ने की आत्महत्या

Advertisement


गोंदिया

सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बिजेपार में विवाह के केवल 15 दिन पूर्व ही विवाह करनेवाले एक युवक ने जहर का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी. घटना को लेकर आसपास के परिसर में अनेक प्रकार की चर्चा की जा रही है.

पुलिस सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के तडक़े यह घटना सालेकसा तहसील के ग्राम बिजेपार में हुई. मृतक ग्राम का ही मंगेश माधव निनावे उम्र (28) बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मंगेश का विवाह 19 मई को हुआ था. विवाह के पश्चात उसकी पत्नी मायके बिजेपार चली गई. 4 दिन पूर्व वह ससुराल लौटी. पति के साथ उसने 3 दिन बिताए तथा चौथे दिन उसने जहर का सेवन कर लिया.

मृतक का गांव में ही जनरल स्टोर्स है. जहर सेवन की बात जब उसके परिजनों को पत चली जिसके बाद उसे बिजेपार के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया. लेकिन अत्याधिक जहर के सेवन से उसकी हालत काफी ज्यादा नाजुक हो चुकी थी, जिसके चलते वहां के चिकित्सक ने मृतक को गोंदिया ले जाने की सलाह दी. गोंदिया लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अखिरकार उक्त वारदात को मृतक ने क्यों अंजाम दिया? मामला खूदकुशी का है, या फिर कुछ और इस संदर्भ में सालेकसा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.