Published On : Thu, Sep 11th, 2014

गोंदिया : वन विभाग के लेखा अधिकारी पर घूस लेने का मामला दर्ज

Advertisement


अधिकारी की ओर से पैसा लेने वाले सिपाही पर भी कार्रवाई


ACB raid gondia
गोंदिया

बांस परिवहन ठेकेदार से 8 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार करने के मामले में एफडीसीएम के सहायक वेतन और लेखा अधिकारी गुलाब मेश्राम तथा सिपाही संतोष गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने रिश्वत का मामला दर्ज किया है. गोंदिया के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई के बाद मामला दर्ज किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को वन प्रकल्प गोंदिया के तहत फॉरेस्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने बांस के परिवहन का ठेका दिया था. ठेकेदार ने माल के परिवहन के बाद कार्यालय में बिल जमा किया. जब भी शिकायतकर्ता बिल लेने कार्यालय में गया, गुलाब मेश्राम ने हर बार पैसों की मांग की. लेकिन शिकायतकर्ता हर दफा हालत खराब होने का बहाना बनाकर पैसा देने से इनकार करता रहा.

दस दिन पूर्व शिकायतकर्ता 36,560 रुपए का अंतिम बिल लेने दफ्तर में गया तो मेश्राम से कहा कि उसके पूरे बिल का कमीशन 30 हजार होता है. उसे कम से कम 10 हजार तो देना ही होगा. अन्यथा उसे चेक नहीं मिलेगा. आखिर मामला 8 हजार में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने 10 सितंबर को इसकी शिकायत गोंदिया एसीबी में कर दी. 11 सितंबर को जाल बिछाया गया, लेकिन मेश्राम ने रिश्वत नहीं ली, बल्कि उसकी ओर से 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे सिपाही संतोष गुप्ता ने रिश्वत स्वीकार की. इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.