Published On : Tue, Jul 1st, 2014

गोंदिया में 230 लाख की लागत के सडक़ डामरीकरण कार्यो को बाढ़दुरूस्ती योजना अंतर्गत जिलाधिकारी ने दी मंजुरी

Advertisement


विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा विधानसभा में उठायें मुद्दे से मिली सफलता

गोंदिया

Gopaldasji_Agrawal_MLA_Gondiaराज्य विधानसभा के बजटसत्र में विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा गोंदिया जिले की खराब सडक़ों की दुरूस्ती कार्यों के गति देने के लिए उठाये गये विधानसभा प्रश्र की प्रक्रिया में जिलाधिकारी ने जि.प. गोंदिया को आवंटीत 15.38 करोड़ रू के रास्तों के दुरूस्ती कार्यो को विशेष सभा लेकर मंजुदी दे दी. जिसमें खामगांव तालुका को 230 लाख रू. लागत के जिन सडक़ पुर्ननिर्माण कार्यों को मंजुदी दी है उनमें अंभोरा-खातीया रास्ता (17 लाख) रावणवाडी-गर्रा रास्ता (17 लाख) गुर्रा बु.- निलज रास्ता (17 लाख) गर्रा बुर्ज सिवनी रास्ता (17 लाख) मुर्री एफ.सी.आई. सेंद्रिटोला (पिंडकेपार) (20 लाख रू.) गर्रा-गोंडीटोला (17 लाख) जनटोला-मरारटोला (17 लाख) दासगांव- किन्ही रास्ता (17 लाख) आसोली-बटाना मार्ग (17 लाख) चिरामनटोला-कटंगटेला रास्ता (17 लाख) खातीटोला-मुंडीपार रास्ता (17 लाख) आदि का समावेश है.

उक्त कार्यों की मंजुरी जिलाधिकारी द्वारा 13/6/ 2014 को संपन्न बैठक में दी गई. निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर बारीश खत्म होते ही उक्त कार्यो को तीव्र गति से शुरू करने के निर्देश भी बैठक में जिलाधिकारी ने बांधकाम विभाग जि.प. गोंदिया को दिये.

इसके पूर्व बाढ दुरूस्ती कार्यक्रम अंतर्गत विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में चुटिया-रापेवाडा रास्ता डामरीकरण हेतु 15 लाख रू खातीया-अंभोरा दुरूस्ती हेतु 3 लाख राज्यमार्ग से भागवतटोला-हिवरा रास्ता दुरूस्ती हेतु 10 लाख रू तथा बिरसी-हाबुटेाला रास्ता दुरूस्ती हेतु 5 लाख रू. की मदत से उपलब्ध कराई गई है. जिनके कार्य तीव्र गति से शुरू है. इसके साथ ही विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से ग्रामीण जोड़ रास्तों की दुरूस्ती हेतु करीब 4 करोड रू कि विशेष निधी राज्य के मु यमंत्री पुथ्वीराज चव्हाण के उपलब्ध कराई है. वहीं ग्राम अंतर्गत रास्तों के लिए 565 लाख रूपये की निधि तथा गोंदिया शहर के सडक़ो हेतु 435 लाख रूपये की निधि विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से प्राप्त हुई. जिनमें गोंदिया शहर के गुरूनानक गेट-प्रेम जायसवाल मकान-एपीएमसी-वाजपाई चौक तक लाली एवं रस्ता डामरीकरण हेतु 165 लाख रू की निधि दी गई है. स्थानीय पार्षद तथा नियोजन सभापती राकेश ठाकुर ने बताया कि उक्त मार्ग पर बारीश के समय पानी भरने की शिकायत थी. वहीं भारी ट्रकों के आवागमन से मार्ग काफी जर्जर हो गया था जिस पर विधायक गोपालदास अग्रवाल ने राज्य सरकार से अतिरिक्त निधी मंजुर कराकर सडक़ निर्माण कार्यो को गति दी. मार्ग के पूर्ण होने पर उक्त मार्ग गोंदिया शहर के सबसे चौडे और सुसज्जम मार्ग बनेगा ऐसी संभावना जताई है. परिसर में चल रहे विकास कार्यो की श्रृंखला से नागरिकों में हर्ष का वातावरण बना हुआ है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.