Published On : Tue, Jul 1st, 2014

गोंदिया : महिला की हत्या का खुलासा पति,ससुर पर मामला दर्ज

Advertisement


पति ही निकला आरोपी, ससुर के साथ रचा षडयंत्र

गोंदिया

hatya ke aaropi
काटी से बघोली के दौरान रेलवे क्रासिंग के पास एक पेड़ पर लगभग 25 वर्षीय गर्भवती महिला का शव फांसी लगी अवस्था में पाया गया था. जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है. तथा शव को पेड पर लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे. उक्त घटना 14-15 जून के रात्रि की बताई गई. रावनवाड़ी पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगने के बाद जांच में तेजी आई और 29 जून को बालाघाट जिले के रामपायली से दो आरोपियों को पुलिस ने गिर तार किया. पकड़े गये आरोपियों में बालाघाट निवासी रविशंकर चचाने (30) और गोंदिया निवासी आसाराम तांगशे (65) का समावेश है.

पुलिस के अनुसार रविशंकर को दो पत्नियां थी. पहली पत्नी आसाराम तांगशे की बेटी है. दूसरी पत्नी मृतका रोशनी है. वह 8-9 माह की गर्भवती थी और उसकी हत्या करने के लिए रविशंकर और उसकी पहली पत्नी के पिता आसाराम तांगशे ने मिलकर षडय़ंत्र रचा साजिश के तहत केबल वायर से रोशनी का गला घोटा उसे मौत के घाट उतार दिया गया. मामला आत्महत्या का दिखाने के लिए उसकी लाश को पेड़ पर लटका दी गई. जांच के दौरान मामले को सामने लाने के लिए रावनवाड़ी पुलिस ने चार-चार पुलिस कर्मियों की पांच टीमों का गठन किया. तथा जांच के दौरान पति ही आरोपी होने की बात पुलिस के सामने आई. इसके पश्चात पुलिस का एक दल बालाघाट जिले के रामपायली गया. वहां से रविशंकर चचाने और आसाराम तांगशे दोनों को गिर तार कर वापस लौटा. आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस निरीक्षक निंबालकर, सहायक पुलिस निरीक्षक शेलके, हवलदार रहांगडाले, येडे., देशपांडे द्वारा प्रयास किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.