Published On : Wed, Jul 16th, 2014

गोंदिया : महापुरूषों की स्मृतियाँ जीवन्त और अनुकरणीय – विधायक गोपालदास अग्रवाल

Advertisement


भीमघाट परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माणकार्य शुरू

विधायक गोपादास अग्रवाल के हांथों हुआ भूमिपूजन

गोंदिया

Gopaldasji_Agrawal_MLA_Gondiaविधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर विशेष निधी अंतर्गत ५ लाख रू. लागत से गोदिंया शहर के भीमघाट परिसर की बाउंड्रीवॉल निर्माणकार्य की शुरुवात की गई जिसका भूमिपूजन विधायक गोपालदास अग्रवाल के हांथों नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला भालेराव की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ.

भीमघाट स्मारक समिती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि भीमघाट के इस परिसर से उनका भावनात्मक लगाव है एवम् परमपूज्य भारतरत्न डॉ. आंबेडकर तथा बौध्द धम्म द्वारा प्रणित पंचशील सिध्दांत के वे व्यक्तिगत रूप से प्रशंसक रहे है. हमने भारत के बौध्द धम्म को विश्व की कसौटी पर खरा उतरते देखा है, भारत में जन्मा बौध्द धम्म तथागत बुध्द के विचारों से भारत ही नही आज संपूर्ण विश्वभर में फैल चुका है. इसका अभिमान हम सभी भारतियो को है. बुध्द और डॉ. बाबासाहाब आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक है. महापुरूषों की स्मृतियाँ जीवन्त और अनुकरणीय है जिसका पालन मानव कल्याण के लिए हम अभी को करना चाहिए. बौध्द समाज का कोई भी मसाला हो हमने हमेशा आगे बढकर समाज के विकास में समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए अपने कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वाह किया है. काँग्रेस की सरकार ने मुंबई स्थित इंदू मील की भूमी पर भव्य भीम स्मारक बनाने का निर्णय लिया है तो गोंदिया के शासकीय मेडीकल कॉलेज को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम दिया जा रहा है. हमने आंबेडकरी जनता के लिए काम है और इसीलिए आनेवाले विधानसभा चुनाव मे सिर्फ गोंदिया ही पूरे राज्य में आंबेडकरी जनता कॉगे्रस-राकाँपा युति को पूरजोर समर्थन देने का मन बना चुकी है ऐसे उद्गार विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये.

Advertisement

प्रमुख अतिथी के रूप में अपने विचार रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुशीलाताई भालेराव ने कहा कि विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संस्थानों, विचारों व स्मारकों के लिए अब तक किये गये प्रयास सराहनीय रहे है. विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और बुध्द प्रतिमाओं के लिए अधिकाधिक सभा मंडपों का निमार्ण कराया है. चाहे दलित वस्तीयों का विकास हो या दलित समाज के लिए लाभकारी योजनाएँ लागु कराने का विषय हो विधायक गोपालदास अग्रवाल दलित समाज के हित में सदैव सक्रियता से कार्य करते रहे है जिसका ही परिणाम है कि भीमघाट परिसर में विधायक गोपालदास अग्रवाल की विकास निधी से भव्य सभा मंच तैयार किया गया है और परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माणकार्य हेतु 5 लाख रू. आवंटीत हुए है.

कार्यक्रम की प्रस्तावना समिती के उपाध्यक्ष विकास बोरकर ने रखी. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर शेन्डें डॉ .भिमटे ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महासचिव अपूर्व अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन अजय चौरे द्वारा किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीमघाट स्मारक समिति अध्यक्ष श्याम चौरे, उपाध्यक्ष अशोक बोरकर, विलाश वासनिक, अजय चौरे, किशोर गजभिये, देवा रूसे, विकास शेन्डे, किशोर मेश्राम, कपील नागदेवे, भुमेश चौरे, राजीव दोनोडे, श्यामकुमार गणवीर, मुकेश भोयर, जयंत कुंबलवार, जीवन सतदेवे, अनुनाथ भीमटे, कमलेश वैद्य, प्रदिप ठवरे, जितेंद्र घरडे, मनोहर शेंडे, महेन्द्र मेश्राम, दिनेश नेरकर, बिट्टु खान, मधु रंगारी, डी.पी. मेश्राम, यशवंत वैद्य, सुधीर मेश्राम, सुदेश वैद्य, संदेश भालेराव, मुंजुश्री बोरकर, प्रज्ञा कांबडे, बिरनबाई भीमटे, गौतमाबाई चिचखेडे, निलू चौरे, माधवीबाई बंसोड सहीत भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.