Published On : Thu, Jun 5th, 2014

गोंदिया : भाजपा ने अर्पित की मुंडे को भावभिनी श्रद्धांजलि

Advertisement

गोंदिया

shradanjali by BJP
3 जुन को दिल्ली में सडक़ हादसे में देश के केंद्रिय ग्रामीण विकास मंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व उपमु यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत हो गई थी. जनता में जैसे ही समाचार मिला वैसे ही संपूर्ण कार्यकर्ता एवं नागरिकों को एक बड़ा झटका लगा. 4 जुन को स्व. गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव परली में किया गया. कार हादसे में हुई मौत से मुंडे के परिवार जन स्तब्ध है, वहीं सामान्य जनों को अब तक इस घटना पर विश्वास नही हो रहा है. उनके अंतिम संस्कार तथा दर्शन के लिये जिले से भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुंडे के गांव पहुंचे. उनके अंतिम संस्कार के पश्चात 4 जुन को भाजपा द्वारा जिले की सभी तहसीलों में श्रद्धांजली का कार्यक्रम रखा गया. उक्त कार्यक्रम शहर के गांधी प्रतिमा चौक पर शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के नागरिकों समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा अन्य दलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सभी ने अपनी उपस्थित दर्ज कराकर स्व. गोपीनाथ मुंडे को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की. कार्यक्रम में स्वर्गीय मुंडे की आत्मा की शांती के लिये 2 मिनट का मौन रखकर सामुहिक श्रद्धांजली अर्पित की गई.

श्रद्धांजली देने पहुंचे प्रमुख रूप से जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवणकर, डॉ. रोधश्याम अग्रवाल, खोमेश रहांगडाले, नेतराम कटरे, दिपक कदम, दिनेश दादरीवाल, भरत क्षत्रिय, नंदु बिसेन, भाऊराव ऊके, गणेश हेंमने, सविता ईसरका, मुनाफ कुरैशी, श्यामलाल ठाकरे, सीता रहांगडाले, संजय कुलकर्णी, राजा बंसोड, अहमद मनियार, अमित झा, अनिल पांडे, काशिश जयसवाल, भावना कदम, बजरंग दल के बसंत ठाकुर, रेखलाल टेंभरे, कौशल तुरकर, अशोक जयसिंघानी, जगदीश अग्रवाल, पृथ्वीपाल गुलाटी, इंद्रलाल कोडवानी, अजय लौंगानी, राजु तिवारी आदि श्रद्धांजली कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.