Published On : Tue, May 27th, 2014

गोंदिया : बैंक मैनेजर पर लाखों की अफरातफरी का अपराध दर्ज

Advertisement


लाखो की अफरातफरी करनेवाला मैनेजर फरार

गोंदिया

Representational Pic

Representational Pic


डुग्गीपार थानांतर्गत आनेवाले ग्राम सौंदड़ में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर के खिलाफ लाखो की धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है. इस संदर्भ में फिर्यादी तुकाराम अहिरे की शिकायत के आधार पर आरोपी मैनेजर लक्ष्मण कृष्णराव धकाते के खिलाफ डुग्गीपार थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2011 से 2 जनवरी 2014 के दौरान आरोपी लक्ष्मण धकाते ये बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बैंक मैनजर पद पर कार्यरित था. इसी दौरान उसने अपने पद का दुरूपयोग कर बैंक के विभिन्न खातो से 9 लाख 9 हजार 648 रूपये की रक्कत निकालकर अन्य खातों में डाल पैसों की अफरातफरी कर बैंक प्रशासन को ठगाबाजी व धोखाधड़ी का शिकार बनाया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. मामले की आगे की जांच पड़ताल सहायक उपनिरिक्षक मेश्राम कर रहे है.

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.