Published On : Wed, Jun 18th, 2014

गोंदिया : पुलिस भर्ती में 1173 अनुपस्थित, 3134 की शारीरिक जांच

Advertisement


गोंदिया

जिले में पुलिस भर्ती के 76 स्थानों के लिए 4247 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे. उसमें से 3134 उ मीदवारों ने उपस्थित रहकर शारीरिक जांच करवाई. उनमें से 1725 योग्य ठहराए गए. 1295 अयोग्य घोषित किए गए. 1113 उम्मीदवार जांच की प्रक्रिया में उपस्थित ही नहीं रहे.

6 से 14 जून के दौरान पुलिस भर्तीके लिए शारीरिक जांच प्रक्रिया निपटाई गई. 6 जून को 300 उ मीदवारों को बुलाया गया.,160 उपस्थित और 140 अनुपस्थित रहे. इसमें 80 योग्य और 65 अयोग्य रहे. 7 जून को 450उम्मीदवारों को बुलाया गया. 80 योग्य, 314 उपस्थित ओर 136 अनुपस्थित थे. 176 योग्य तथा 118 अयोग्य रहे. 8 जून को 500 उम्मीदवार आमंत्रित थे. 401 उपस्थित, 99 अनुपस्थित थे. इनमें से 287 योग्य और 100 अयोग्य रहे. 9 जून को 600 उम्मीदवारों को बुलाया गया. 482 ने उपस्थित रहकर शारीरिक जांच की प्रक्रिया में शामिल हुए. 118 उपस्थित ही नहीं रहे. 297 योग्य तथा 172 अयोग्य ठहराए गए. 10 जून को 650 उ मीदवारों को बुलाया गया. 469 उम्मीदवार कारंजा के पुलिस मुख्यालय मैदान पहुंचे. 181 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे. 272 योग्य और 180 अयोग्य रहे. 11 जून को 430 उम्मीदवारों को शारीरिक जांच के लिए बुलाया गया. 281 उपस्थित रहे. 149 उम्मीदवार अनुपस्थित थे. इनमें से 132 योग्य तथा 136 अयोग्य रहे. 12 जून को 500 उम्मीदवारों को बुलाया गया था. 414 उम्मीदवार उपस्थित, 86 अनुपस्थित रहे. 170 योग्य, 229 अयोग्य ठहराए गए. 13 जून को 500 उम्मीदवार आमंत्रित थे. 406 पहुंचे, 94 नहीं पहुंचे, 187 सफल तथा 212 असफल रहे. 14 जून को 317 उम्मीदवारों को बुलाया गया. 207 ने शारीरिक जांच कराई. 110 अनुपस्थित थे. 124 योग्य तथा 83 अयोग्य रहे.

file pic

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.