Published On : Mon, Jul 7th, 2014

गोंदिया : पुलिस कस्टड़ी में आत्महत्या का प्रयास

Advertisement


गोंदिया

आमगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत घटित एक वारदात के जुर्म में पकड़े गये आरोपी ने थाने के बंदी गृह में रविवार ६ जुलाई के दोपहर 12 बजे खुदकुशी का प्रयत्न किया. सलाखों के पीछे बंद कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास की खबर मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया. आमगांव थाने में सहायक निरिक्षक पद पर तैनात फिर्यादी कुंडलिक गोपीनंद देशमुख की रिपोर्ट पर पुलिस थाने में खुदकुशी करने के जुर्म में आरोपी प्रल्हादकुमार सुरेंद्रकुमार दुबे (50 रा. वार्ड क्रं 3 आमगांव) के खिलाफ धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रल्हाद दुबे को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया तथा 5 दिनों का पीसीआर मिलने पर लॉकअप रजिस्टर में नोंद दर्ज कर उसे हिरासत कस्टडी में रखा गया. इसी दौरान संभवत आरोपी ने आत्मगलीनता के वजह से खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दांये हाथ की कलाई की नस बाये हाथ के अंगुठे के बड़े नाखून अथवा किसी नुकीली वस्तु से काटकर खुद को जख्मी कर थाने में आत्महत्या का प्रयत्न किया. फिर्यादी सहायक उपनिरिक्षक की लेखी रिर्पोर्ट तथा डॉक्टरी परिक्षण आधार पर आरोपी के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का जुर्म दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच पुलिस निरिक्षक मड़ावी कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.