Published On : Tue, May 20th, 2014

गोंदिया : नाना पटोले ने केसलवाड़ा को दी भेंट

Advertisement


गोंदिया

01 (2)
गोरेगांव तहसील के केसलवाड़ा ग्राम में शनिवार रात को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ व्यक्तियों द्वारा दलित समाज के व्यक्ती को जलाकर मारने का प्रयास किया गया. इस घटना से पुरे परिसर में तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ था. सोमवार को भंडारा – गोंदिया नवनिर्वाचित सांसद सदस्य नाना पटोले ने अपने सहयोगीयों के साथ गांव का दौरा किया एवं पीड़ित के परिवार के साथ मुलाक़ात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया.

उल्लेखनीय है की पीडित संजय खोब्रागड़े की कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा जलाकर मारने की कोशिश की गई. पटोले ने गाव वासियों से भेट कर क्षेत्र में शांती एवं भाईचारा बनाने रखते हुए मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. एवं कहा की पुलिस को मामले की तह तक जाकर सही आरोपियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए.
02 (2)

पटोले के मुताबिक़ आरोपियों को किसी जाती पाती के आधार पर नहीं देखना चाहिए एवं उसे उसके किये की कड़ी सजा दी जानी चाहिए. पटोले ने जिला पुलिस अधीक्षक से बात कर निर्देश दिए की मामले की निष्पक्ष पूर्ण जांच की जाए. पटोले का यह भी कहना पड़ा है कि कुछ बाहरी नेता अपने निज स्वार्थ के लिए गांव की शांती भंग करने का प्रयास कर रहे है एवं लोगो को भड़काया जा रहा है. जो की नहीं होना चाहिए. केसलवाड़ा वर्गों के लोग शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ रह रहे है.

पटोले के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अर्जुनी / मोर गांव के भाजपा विधायक राजकुमार बड़ोले, पूर्व विधायक हेमंत पटले, जिला परिषद सदस्य राजेश चर्तुर, विजय रहांगडाले, राजेश चादेवार आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.