Published On : Tue, Jun 17th, 2014

गोंदिया : दहेज हेतु विवाहिता प्रताडि़त

Advertisement


पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज


गोंदिया

दहेज हेतु निंरतर प्रताडि़त हुई विवाहिता गीताबाई देवानंद दशरीया को अखिरकार थाने की शरण लेनी पड़ी तथा उसने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर आपसी में सांठगांठ कर दहेज हेतु प्रताडि़त करनेवाले आरोपी पति देवानंद सूरजलाल दशरीया, ससुर सूरजलाल दशरीया तथा सास फुलनबाई सूरजलाल दशरीया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. फिर्यादी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपीयों के खिलाफ सालेकसा थाने मे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2006 से लेकर 20 फरवरी 2014 के दौरान आरोपीयों ने आपसी में सांठगांठ कर शादी में तूने दहेज नही लाया अपने मायके से मोटर सायकल और 1 लाख रूपये लेकर आ एैसी मांग कर विवाहिता को छोटी-छोटी बात पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया. इस मामले की आगे जांच पुलिस हवलदार लांजेवार कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.