Published On : Fri, May 23rd, 2014

गोंदिया : दलित युवती संग बलात्कार

Advertisement


देवरी पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा

गोंदिया

देवरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ओवारा निवासी 19 वर्षीय कॉलेज अध्ययनरित छात्रा ने 22 मई को शाम 5 बजे के दौरान देवरी कोतवाली थाना पहुंचकर ग्राम निवासी आरोपी बुधराम उर्फ नंदु दुलीचंद पटले के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर देवरी थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 12 मई से 2 बजे के दौरान थाने से 12 किलोमीटर दुर ग्राम कोसंबी में घटित हुई. फिर्यादी यह अनुसूचित जाती की है. यह जानते हुये भी तुझे मामा के गांव ग्राम राजगोड़ा (सडक़ अर्जुनी) यहां छोड़ देता हुं एैसा बोल आरोपी युवक ने युवती को अपने बाईक पर बिठाकर ले गया. तथा ग्राम कोसंबी के सुनसान जगह पर ले जाकर फिर्यादी युवती के इच्छा के विरूद्ध उसको जबरन अपनी हावश का शिकार बनाया. वहीं दुसरी ओर इस बारे में बताने पर आरोपी ने युवती तथा उसके पिता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. उक्त धमकी के बाद डरी सहमी युवती ने आखिरकार 22 मई को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. इस संदर्भ में उपविभागीय अधिकारी राजमाने ने घटनास्थल पहुंचे और आरोपी को गिर तार किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.