Published On : Tue, May 27th, 2014

गोंदिया : टाटा सूमो की टक्कर से 4 घायल

Advertisement

गोंदिया

टाटा सूमों की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. शहर के देवाडी मार्ग पर स्थित रजनी पेट्रोल पंप के पास टाटा सूमो ने दुपहिया वाहन के पिछले हिस्सें को जोरदार टक्कर मार दी. घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की बताई जा रही है. उक्त घटना में डोंगरला निवासी 5 वर्षीय बालिका नलिनी लालमंद शिवणकर समेत लालमंद शिवणकर उम्र (45) हेमलता लालमद शिवणकर उम्र (37) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के पश्चात घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार लालमंद शिवणकर अपनी पत्नी हेमलता तथा पुत्री नलिनी के साथ अपने बजाज स्कुटर क्रमांक एम.एच. 35/ डी-7476 से भंडारा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने मार्ग में स्थित पेट्रोल पंप पर पट्रोल भराने के लिये अपना स्कुटर मोड़ा तभी पीछे से टाटा सूमो क्रमांक एम.एच. 37 सीपी-8478 ने उन्हें टक्कर मार दी. उक्त सडक़ हादसे में 5 वर्षीय नलिनी यह दुपहिया से उछलकर मार्ग पर गिर पड़ी. जिसके कारण उसके सिर तथा हाथ पैर पर गंभीर चोट आई है. वहीं दुसरी ओर हेमलता के पैर से सूमो का चक्का जाने से वह भी घायल हुई है. लालमंद को मामूली चोट आने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.