Published On : Mon, Mar 10th, 2014

गोंदिया: केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल विकास का दूसरा नाम- एम् एल ए राजेंद्र जैन

Advertisement

Prafull-Patel

राष्ट्रवादी युवक  कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीयभारी उद्योग मंत्री प्रफुल पटेल को विकास का दूसरा नाम  बताया है। गोंदिया जिलास्थल  राष्ट्रीय कोंग्रेस भवन में १ मार्च को आयोजित सभा में एम् एल ए राजेंद्र जैन ने अव्वाहन किया है कि प्रफुल पटेल के जनविकास के लिए किये गए कामो को जन जन तक पहुचने का काम कार्यकर्ता करे। सभा के दौरान बोलते हुए एम् एल ए राजेंद्र जैन ने प्रफुल पटेल के प्रयासों के बारे में कहा और साथ ही गोंदिया से दिल्ली तक प्रफुल पटेल के प्रयासों से गोंदिया जिले में किये गए विकास कार्यो का अहवाल भी राजेंद्र जैन ने प्रस्तुत किया।  एम् एल ए राजेंद्र जैन ने अपने भाषण के दौरान कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने भंडारा  और गोंदिया जिले के संपूर्ण विकास का लक्ष्य सामने रखकर काम किया है। प्रफुल पटेल ने सिंचाई ,उद्योग ,रोजगार , इसीके साथ ही आम जनता को उनके अधिकारों और हक़ को दिलाने का काम केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने किया है। प्रफुल पटेल ने जिले में विकास कि लहर लेन कि बात एम् एल ए राजेंद्र जैन ने कही।

एम् एल ए राजेंद्र जैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल राजनीती में नहीं बल्कि विकासनीति में विश्वास करते है। एम् एल ए राजेंद्र जैन ने आगे कहा कि तिरोडा परिसर में अदानी प्रकल्प शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने काफी प्रयास किया , प्रकल्प शुरू करने के लिए  करोड़ो रुपयों कि व्यवस्था भी  केंद्रीय मंत्री प्रफुल ने करवाई। जिले के किसानो के लिए सीचाई कि सुविधा उपलब्ध करने के लिए भी उन्होंने प्रयास किया। एक ही दिन में २२३२ युवको को रोजगार दिलाने का कीर्तिमान भी केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने रचा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.