Published On : Fri, Mar 28th, 2014

गोंदिया के उम्मीदवारों के हर खर्च पर चुनाव आयोग की पैनी नज़र!

Advertisement

Pic-1गोंदिया.

आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों  के लिए  खर्च की सीमा  ४० लाख से बढ़ाकर ७० लाख कर दी गई है, जिससे गोंदिया-भंडारा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। चुनाव आयोग के निर्देश से सरकार ने जिले में ३ उड़न दस्ते तथा ३ दक्षता दस्ते सक्रिय  किए  हैं।  १० अप्रैल  को होने वाले मतदान  में बड़े पैमाने पर पैसों का इस्तेमाल होने का संदेह  है। इस वजह से चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल करना शुरू है। पैसों का वहन ना हो इसलिए पुलिस ने गोंदिया – भंडारा शहर की  सीमा पर कड़ी चौकसी लगाई है। चूंकि  गोंदिया, छत्तीसगढ़  और मध्यप्रदेश  राज्य की सीमा से सटा है इसलिए इस क्षेत्र में व्यापक नाकाबंदी की गयी है।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए राजकीय पक्ष अपने-अपने उम्मीदवारों को बड़े पैमाने पर धन उपलब्ध कराते हैं। सूत्र बताते हैं कि  कुछ उद्योगपती तथा ठेकेदारों द्वारा भी पैसा पहुंचाया जाता है और काले धन का भी उपयोग होता है । यह पैसा चार पहिया वाहन से उम्मीदवार  तक व उनके तरफ से कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाता है। भंडारा -गोंदिया  क्षेत्र में तिरोडा , गोंदिया,अर्जुनी मोरगांव,भंडारा,साकोली,तुमसर विधानसभा क्षेत्र होके अर्जुनी मोरगांव ,सड़क अर्जुनी नक्सली भाग में आता है। लोकसभा क्षेत्र के अनेक ग्राम दुर्गम व जंगल से भरे हैं । यह ग्राम के कार्यकर्ताओं तक पहुचाने के लिए विविध पक्ष के पदाधिकारी चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं । इस वाहन से पैसों के साथ शराब का भी वहन किया जाता है। यह ध्यान में रखते हुए भंडारा – गोंदिया शहर के साथ तालुका स्थल पर भी नाकाबंदी की गई है। हर रोज वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। इस वजह से राजकीय पक्ष के नेताओं को पैसा ले जाते समय बड़ी सावधानी बरखनी पड़  रही है। करीब दो दिन पहले एक चार पहिया वाहन से दस लाख रुपए  जब्त  करने की कारवाई सामने आई है। लोकसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पुलिस का दल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ ही चुनाव विभाग का दल भी उमीदवारों पर नजर रखे हुए है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP #nagpurnews

रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP...

वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi #Crime #latestnews

वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi...

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges