Published On : Mon, Jul 14th, 2014

गोंदिया : किसानों को पुर्न बुआई के लिए मुफ्त बिजाई और आर्थिक मदत दे सरकार

Advertisement


किसानों की मांग को राज्य सरकार और केन्द्र सरकार तक पहुंचायेगें – भुजबल

गोंदिया

chagan bhujjal
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरूषोत्तम (बाबा) येटरे तथा विधायक गोपालदास अग्रवाल रामरतनबापू राऊत के नेतृत्व में गोंदिया जिला कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गोंदिया पधारे राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा सार्वजनिक बांधकाम मंत्री छगन भुजबल को ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ने शासन को जिले में बनी सुखे अकाल की स्थिती से अवगत कराते हुए बताया कि पिछले एक महिने से किसानों द्वारा खरीदी गई बिजाई की बुआई की गई. लेकिन परे भी नही लगे और बारीश के अभाव में किसानों द्वारा लगाई गई. बुआई लगभग जल चुकी है. जिससे जिले में सुखे अकाल की स्थिती बन चुकी है.

समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि जिला परिषद द्वारा 10 लाख रू की निधी किसानों को नई बिजाई 50 प्रतिशत शुल्क पर देने के लिए मंजूर हुई है. लेकिन गोंदिया जिले के लाखों हेक्टर भूमि के लिए उक्त राशि ऊंठ के मुॅँह से जीरे के समान है. जिले के किसानों को बड़ी राहत देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सा.बा. मंत्री भुजबल के माध्यम से सरकार से मांग कि की बुआई के हुए नुकसान का तत्काल मुल्यांकन कर किसानों को मुफ्त बिजाई का वितरण किया जाये तथा आर्थिक मदत दी जाये. अतिवृष्टी के 7 दिनों के अंदर गिरे मकानों को राज्य सरकार द्वारा मान्य किया गया मुआवजा तत्काल वाटप किया जाये जिससे जिले के गोरगरीब किसानों और नागरिकों को कुछ राहत मिल सके. सा.बा. मंत्री भुजबल ने योग्य कार्यवाही का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया है.

प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री विधायक गोपालदास अग्रवाल, रामरतनबापू राऊत, गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरूषोत्तम (बाबा) येटरे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. के.आर. शेन्डे, जिला कांग्रेस महासचिव पी.जी. कटरे, जिला परिषद पक्षनेता डॉ. योगेन्द्र भगत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. नामदेव किरसान, जिला मध्यवर्ती बैंक उपाध्यक्ष राधेलाल पटले, तिरोडा शहर कांगे्रस अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, गोंदिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, लोकेश रहांगडाले सहीत भारी सं या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.