Published On : Wed, Jul 2nd, 2014

गोंदिया : किसानों के जले पर नमक छिडक रहि मोदी सरकार – राकांपा

Advertisement


महज़ 50 रूपए धान समर्थन मूल्य वृद्धि पर केंद्र पर तीखा प्रहार

गोंदिया

केंद्र सरकार द्धारा धान के आधारभूत मूल्य मे 50 रूपए की वृद्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपविभागीय अधिकारी गोंदिया को गोंदिया तालुका राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार की ओर से जनता की भावनाओं को अनदेखा कर रेल्वे, पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस, शक्कर तथा रासायनिक खाद की मूलयवृद्धि कर असहनीय बोझ जनता पर डालकर जनता का विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया की गरीब किसानों को 2500-3000 रूपए प्रति क्विंटल मूल्य देने का वादा करने वाले नेता महज़ 50 रूपए की वृद्धि कर किसानों क़े ज़ख्मो पर नमक छिडकने का काम कर रहे है. राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी की ओर से सौंपे गए निवेदन में कहा गया है की या तो मोदी सरकार अपने विधायक क़े कीए वादे को पुरा कर धान क़ा मृल्य 2500 रूपए करे अन्यथा राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी की ओर से सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष वनोद हरिनखेड़े के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

rakapa

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.