Published On : Fri, May 9th, 2014

गोंदिया : कार चालक की आंखे झपकी, सडक़ किनारे खड़े ट्रक को ठोका 4 घायल 2 गंभीर

Advertisement

गोंदिया

Car-accident-1
शादी समारोह से लौटते समय रिलांयस पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह 8 बजे के दौरान कार के चालक ने निंद की झपकी में सडक़ किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. उक्त घटना में 4 लोग घायल हुये तथा 2 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का भाग पूर्ण रूप से श्रतिग्रसत हो गया.

घटना के संदर्भ में सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राजनंदगांव से अग्रवाल परिवार यह अपने रिस्तेदार की शादी समारोह में गये हुये थे. तथा शादी समारोह से शिरकत करने के बाद गोंदिया लौट रहे थे. इसी दौरान कार क्रमांक एम.एच. 35/ पी. 1130 के चालक गोकुलप्रसाद अग्रवाल उम्र (45 निवासी कुडवा नाका गोंदिया) ने निंद की झपकी में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक क्रमांक सी.जी. 08/ एल. 3133 को तेज र तार से जोरदार टक्कर मार दी. उक्त सडक़ हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नही है. ड्राईवर सिट के बगल में बैठी अलका जगदीश अग्रवाल उम्र (42) का टुटे हुये कांच में सिर टकरा गया जिससे वह लहुलुहान हो गई. कार के पिछले हिस्से में बैठी 13 वर्षीय मीली जगदीश अग्रवाल के सिर पर गंभीर चोट आने से वह भी लहुलुहान हो गई. वहीं दुसरी ओर कार का चालक जगदीश अग्रवाल भी उक्त सडक़ हादसे में गभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल हुई अलका तथा मीली की हालत गंभीर बताई जा रही है. कार में सवार बच्चे शुशांत मनोज अग्रवाल, आरती मनोज अग्रवाल, निकिता दामोदर अग्रवाल सडक़ हादसे में घायल हुये तथा उदित अग्रवाल नामक बालक को अल्की खरोंच आई है. राहगीरों की मदत से घायलों को न्यु गोंदिया हॉस्पीटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
car accident

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.