Published On : Mon, Sep 8th, 2014

गोंदिया : अवकाश स्वीकृत कराने के लिए मांगे 200 रुपए

Advertisement


एसीबी ने लिपिक के खिलाफ किया मामला दर्ज


ACB Scam in Gondia

लिपिक अनिलकुमार बसु ज्ञानचंदानी


गोंदिया

गोंदिया जिला पुलिस बल की सी-60 कमांडो यूनिट में कार्यरत पुलिस सिपाही संतोष चौहान से अवकाश का आवेदन स्वीकार करने और तत्काल अवकाश मंजूर कराने के बदले 200 रुपए की रिश्वत मांगने वाले लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) गोंदिया ने 8 सितंबर को मामला दर्ज किया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष चौहान को अपने पारिवारिक कार्य के सिलसिले में अपने मूल गांव जाना था. चौहान ने प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोंदिया के लिपिक अनिलकुमार बसु ज्ञानचंदानी (43) को दिया. ज्ञानचंदानी ने अवकाश का आवेदन स्वीकार करने और उसे मंजूर कराने के लिए 200 रुपयों की मांग की. साथ ही कहा, उसके बगैर अवकाश स्वीकृत नहीं होगा.

चौहान ने 3 सितंबर को इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने चौहान की शिकायत दर्ज कर उसकी जांच करवाई, जो सच पाई गई. इसके बाद ज्ञानचंदानी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाने का फैसला किया गया. मगर एसीबी को इसमें सफलता नहीं मिली. ज्ञानचंदानी को कार्रवाई का शक हो गया और उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया. इसलिए ज्ञानचंदानी के खिलाफ सिर्फ मामला दर्ज किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.