Published On : Wed, May 28th, 2014

गोंदिया : अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

Advertisement


गोंदिया

सालेकसा थानांतर्गत आनेवाले ग्राम दर्रेकसा जाने वाले डामरीकरण रोड़ के किनारे अतिसंवेदनशील नवाटोला से सटे सोनारटोला परिसर स्थित वरखड़े नामक व्यक्ति के खेत परिसर में 27 मई की दोपहर 12 बजे के दौरान अज्ञात लाश मिलने से खलबली मच गई. अज्ञात मृतक की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है. वह सफेद दाढ़ी तथा केश धारण किये हुए है, इस बारे में पुलिस पाटिल प्रेमलाल लालुदास को जानकारी दी गई. पश्चात उन्होंने सालेकसा पुलिस को घटना की जानकारी दी. अज्ञात मृतक खेत परिसर में कैसे पहुंचा? उसकी मौत की असली वजह क्या है? इस बारे में सालेकसा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
02 july 2025
Gold 24 KT 97,500 /-
Gold 22 KT 90,700 /-
Silver/Kg 1,06,600/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above