गोंदिया
वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के अवसर पर पारिवारिक और सामूहिक विवाहों की धूम रहेगी. 2 मई को उपराजधानी में यत्र-तत्र-सर्वत्र बैंड-बाजों और शहनाईयों की गूंज सुनाई देगी. इस अवसर पर हजारों विवाह होने का अनुमान है. महीनों पहले ही अक्षय तृतीया पर मंगल कार्यालय, अवकाश घोषित स्कूल इमारतों व सामाजिक भवनों को वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए बुक कर लिया गया है. इतना ही नहीं, घोड़ी, बैंड-बाजे, बिछायत व पुरोहित आदि की भी बुकिंग समय से बहुत पहले ही कर ली गई है.
चार महिनों तक रुक जाएंगे विवाह
अधिक मास समापन के बाद 15 अप्रैल से ही वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया था. नगर के ज्योतिषियों के अनुसार 12 जुलाई को गुरु-गृह का लोप होगा. इसके पूर्व 9 जुलाई को देव-शयनी आषाढ़ी एकादशी से देवताओं का शयन हो जाता है, इसलिए उस तिथि से ही वैवाहिक कार्यक्रमों पर विराम लग जाएगा. गुरु पूर्णिमा 12 जुलाई को है. गुरु पूर्णिमा से ही संन्यासियों का चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा. इन चार महीनों में वैवाहिक कार्य नहीं होंगे.
अक्षय तृतीया के दो योग
ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष दो दिनों तक अक्षय तृतीया का योग रहेगा. इन दो दिनों में बिना मुहूर्त देखे वैवाहिक कार्य किए जाएंगे. एक अनुमान के अनुसार लगभग तीन हजार विवाह होने की संभावना है. गर्मी चाहे कितनी भी हो, बारात और विवाहों की धूम में गर्मी गुम हो जाती है. वैशाख शुक्ल तृतीया का शुभारंभ 1 मई को सुबह 11.22 बजे से होगा और पूर्ण 2 मई को दोपहर 12.03 बजे तक होगा.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...








