Published On : Mon, Apr 21st, 2014

गोंदिया : 24 अप्रैल तक बैंक खाता नंबर जमा कराएं अतिवृष्टि पीड़ित किसान

Advertisement

photo

गोंदिया : पिछले साल हुई अतिवृष्टि के शिकार किसानों को सरकार मुआवजा दे रही है. मुआवजा प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना बैंक खाता क्रमांक पटवारी, कृषि सहायक के पास 24 अप्रैल तक जमा कराना होगा. जो किसान 24 अप्रैल तक अपना बैंक खाता नंबर नहीं जमा करा पाएंगे, उन्हें सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा.

तहसीलदार संजय पवार द्वारा जारी विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा गया है कि पिछले साल जुलाई, अगस्त और सितंबर में हुई अतिवृष्टि में गोंदिया जिले के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.