Published On : Mon, Jul 14th, 2014

गडचिरोली : स्वतंत्र विदर्भ के लिए बनाएंगे दबाव – जनमंच नेता

Advertisement


गडचिरोली

gadchiroli
स्वतंत्र विदर्भ राज्य विदर्भ कि जनता की इच्छा है और विदर्भ के लोगों का ये सपना सच करने के लिए जनमंच समर्पित है. विदर्भ को अलग राज्य बनाने के लिए जनमंच नेता सरकार पर दबाव बनाएंगे ऐसी जानकारी जनमंच नेता और संघटना के अध्यक्ष अनिल किलोर, सलाहकार प्रा. शरद पाटिल व चंद्रकांत वानखेड़े ने आयोजित पत्रकार परिषद् में दी. उन्होंने कहा की जनमंच सामाजिक व गैरराजनैतिक संघटना है और स्वतंत्र विदर्भ के लिए विदर्भ की जनता में जनजागृती करने का काम संघटना के माध्यम से किया जा रहा है. जनमंच द्वारा आयोजित जनमंच कौल मे अमरावती मे 80 प्रतिशत वहीँ नागपुर में 6 लाख मतों में से 97 प्रतिशत जनता ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य के पक्ष में मतदान किया. चंद्रपुर और यवतमाल में भी अच्छा प्रतिसाद मिला है.

विदर्भ की जनता स्वतंत्र विदर्भ चाहतीं है लेकिन नेता इस पक्ष में नहीं हैं इसलिए आगामी चुनाव मे विदर्भ विरोधी उम्मीद्वारों को वोट नहीं देने की अपील जनमंच की ओऱ से की जाऐगी ऐसी जानकारी जनमंच नेताओँ ने पत्रकारों को दी.

स्वतंत्र विदर्भ के आंदोलन को तेज़ करते हुए 9 ऑगस्ट क्रांन्तिदिन पर प्रत्येक जिले औऱ तालुके में :बस देखो, रेल देखो” ऐसे अनोखे आंदोलन किए जाएंगे जीसमे लग बस व रेल्वे स्टेशन पर जमा होंगे और यात्रीयों को “विदर्भ बंधन” धागा जनमंच की ओर से बांधा जाएगा ये जानकारी जनमंच नेताओँ ने दी.

पत्रकार परिषद में प्रमोद पांडे, प्रभाकर खोंड़े, प्रकाश इटनकर, गोविंद भेंड़ारकर, राम आखरे, मनोहर रडके, कृष्णराव दाभोलकर और हसमुख पटेल उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.