Published On : Fri, Jun 27th, 2014

गडचिरोली : पुलिस और नक्सलीयों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 जवान शहीद

Advertisement


धानोरा तालुका के कटेझरी की घटना

गडचिरोली

पुलिस व नक्सलियों में हुई मुठभेड़ में 1 जवान शहीद होने की घटना गडचिरोली-राजनांदगांव अंतर्राज्यीय महामार्ग के मुरुमगांव पोलिस थाने से 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित कटेझरी में 26 जून को रात 11:30 बजे के करीब घटी. शहीद पुलिस जवान उमेश जावले (25) बताया गया है जो उस्मानाबाद निवासी था.

इस मुठभेड़ में वरिष्ठ कॅडर के चार नक्सली मारे जाने का अंदाज़ा जताया जा रहा है. लेकिन नक्सलियों के शव पुलिस के हाँथ नहीं लग पाए हैं. देसाईगंज व गॅरापत्ती के क्वीक रिस्पॉन्स टीम के जवान कल कटेझरी के जंगल में गशत पर थे रात के वक्त वो कटेझरी गांव के समीप रुके हुए थे. इस दौरान उन्हें मोठा झेलिया गांव से 12 नक्सली आते हुए दिखे उसके बाद करीब 11:20 बजे दोनों तरफ से गोलीबारी हुईं सुबह तक यह मुठभेड़ शुरू ही थी. इस मुठभेड़ के दौरान उमेश जावले जवान शहीद हुआ. मुठभेड़ के दौरान सौ राऊंड फायर होने की जानकारी दी गई है.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों से करीब 4 नक्सली मारे जाने का अंदाज़ा जताया जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने कुछ बंदूके भी जब्त की है. आज 27 जून को सुबह एक शख्स साधे कपड़ों में घटनास्थल की जांच करने आया था. पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया.

मधुमख्खियों के हमले में 4 पुलिस जखमी
मुठभेड़ होने के बाद आज सुबह शहीद जवान का शव ले जाने के लिए गडचिरोली से कटेझरी में हेलिकॉप्टर आया इस समय नक्सलियों की तरफ से धोका हो सकता है, ऐसा संदेह आने से पुलिस सचेत हो गई थी लेकिन इस दौरान पेड़ की मधुमख्खियों के हमला करने से चार पुलिस जखमी हुए. ऐसी जानकारी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges