Published On : Tue, Jun 3rd, 2014

गडचिरोली : तेंदूपत्ता से लदा ट्रक जलकर खाक


दस लाख के नुकसान का अनुमान


गडचिरोली

BurnTruck
तेंदूपत्ता से लदे एक ट्रक का बिजली के तारों से स्पर्श होने से लगी आग में ट्रक सहित पूरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया. आज दोपहर को जिमलगट्टा में हुई इस घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है.

आंध्रप्रदेश के तेंदूपत्ता ठेकेदार सैयद इसरानी का देचलीपेठा में तेंदू यूनिट है. वहीं से ट्रक क्रमांक एमएच 34 एबी 7288 से तेंदूपत्ता लाते समय जिमलगट्टा के बस स्टॉप के निकट ट्रक से बिजली के तार छू गए. इसमें तेंदूपत्ता से लदा ट्रक भी जलकर खाक हो गया. इस घटना में 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. यह ट्रक अमोल रापेल्लीवार का बताया जाता है.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges