Published On : Tue, Jun 10th, 2014

गडचिरोली : आरमोरी में दो अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत ; दस गंभीर

Advertisement


दो वाहन जलकर ख़ाक

गडचिरोली

accident
आरमोरी में दो अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में दो लोगो की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं दस लोग गंभीर ज़ख़्मी हो गए. अंकुश उमाजी धंदरे (15) वासाला निवासी, दिनकर गुरनुले (9) ऐसे मृतकों के नाम है.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमएच 34 एए 3090 क्रमांक की टाटा इंडिगो नागभीड़ से आरमोरी की तरफ आ रही थी और अरसोडा फाटा के पास जिवानी राईस मिल के सामने गाड़ी का टायर फट गया. इस वजह से गाडी पलट गई. इस घटना में अंकुश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पांच लोग गंभीर जख्मी हो गए. यह सब लोग नागभीड़ से शादी समारोह से वासाला गांव वापस आ रहे थे. सभी जख्मियों को गडचिरोली जिला रूग्णालय में दाखिल किया गया है.

दूसरी घटना आरमोरी से 4 किमी के दूरी पर वैनगंगा पुल पर घटी. दुपहिया और मारूती कार में हुए भिडंत में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही चार लोग गंभीर जख्मी हुए.

Copy of accident 2

मिली जानकारी के अनुसार दुपहिया चालक ब्रह्मपुरी से आरमोरी की तरफ वही मारुती कार आरमोरी से ब्रह्मपुरी के तरफ जाते समय दोनों वाहनो की टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों गाड़िया जलकर ख़ाक हो गई. प्रशांत दिनकर गुरनुले (9) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए. जख्मियों में माणिक काशीराम कोडाप (29) बालापुर निवासी (तलोधी), छाया वासुदेव वसाके (40), नोबेल लोमेश गुरनुले, मिनघरी (सिंदेवाही) तथा सागर विलास गुरनुले, मिनघरी निवासी (सिंदेवाही) का समावेश है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges