विधायक धोटे की कोशिशों को मिली सफलता
गडचांदुर.

औद्योगिक शहर गडचांदुर को आज से नगर परिषद का दर्जा मिल गया. नगर परिषद की स्थापना के संबंध में अंतिम अधिसूचना कल 31 जुलाई को नगर विकास मंत्रालय ने जारी की. इस घोषणा से गडचांदुर में हर्षोल्लास का माहौल है. 40 हजार से अधिक की आबादी वाले गडचांदुर नगर में नगर परिषद की स्थापना की मांग पिछले कई सालों से की जा रही थी. विधायक सुभाष धोटे वर्ष 2010 से लगातार इस मामले का पीछा कर रहे थे. अब उन्हें सफलता मिली है. गडचांदुर नगर परिषद की स्थापना के संबंध में प्राथमिक अधिसूचना 31 अगस्त 2012 को ही निकल गई थी. इस बीच सरकार ने गडचांदुर नगर परिषद के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित की थी. आपत्तियां आने और उस पर अंतिम निर्णय लेने में सरकार को दो साल लग गए.
गडचांदुर को नगर परिषद का दर्जा मिलने पर पंचायत समिति के पूर्व सभापति नागराज मंगरुलकर, विजय ठाकुरवार, हंसराज चौधरी, महेंद्र ताकसांडे, सरपंच सुमन आत्राम, उपसरपंच पापय्या पोन्नमवार, अनिल चिताडे, विठ्ठलराव धिपे, शिवकुमार राठी, बाबाराव पुरके, चरणदास मेश्राम, रमाकांत कोमावार, सतीश बेतावार, विक्रम येरणे, सागर ठाकुरवार, सिराज भाई, अहमद भाई, बलवंत शिंगाडे, मनोहर बुराण, किशोर बागडे, नामदेव येरणे, प्रवीण झाडे ने विधायक धोटे का अभिनंदन किया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...



