क्रांतिदिन पर विदर्भवादियों का अभिनव आंदोलन
खामगांव
क्रांतिदिन के मौके पर आज शहर भर में विभिन्न वाहनों पर ‘वीडी’ लिखे स्टीकर चिपकाने का अभिनव आंदोलन विदर्भवादी युवकों ने किया.
पृथक विदर्भ राज्य की मांग को लेकर जनमंच संगठन के आवाहन पर ‘यस’ (यूथ एक्सीलेंस सर्विस) नामक सामाजिक संगठन ने शहर भर में यह आंदोलन चलाया. इस आंदोलन के तहत बस, ऑटो, कार, मोटरसाइकिल जैसे वाहनों पर ‘वीडी’ (विदर्भ) लिखा प्रतीकात्मक स्टीकर चिपकाया गया. बस स्टैंड, ऑटो स्टॉप पर यह आंदोलन किया गया. उसी तरह खामगांव जिले की मांग को भी इस अवसर पर उठाया गया.
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किए गए इस आंदोलन में गौरव चौधरी, किशोर तराले, अनिल देशमुख, गणेश पिंपलकार, सतीश देवगिरिकर, प्रवीण राउत, मो. एजाज, सतीश मादेवार, शरद वाड़े, गौरव इंगले, सूरज बोराखडे, शशिकांत डाहे, युवराज भरदे आदि ने हिस्सा लिया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अंबाझरी तलाव प्रदूषणाचा मुद्दा विधानसभेत गाजला
कामठी में एक्टिवा की डिक्की से 69,500 रुपये चोरी
कार-बाइक भिड़ंत में किशोर की मौत








