Published On : Mon, Jul 14th, 2014

खामगांव : पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Advertisement


खामगांव

देवर के साथ अनैतिक संबंध के बीच रोड़ा बने पति को एक महिला ने मौत के घाट उतार दिया और इस ह्त्या में महिला के देवर और मृतक के भाई ने भी महिला का साथ दिया. रिश्तों को कलंकित करने वाली ये घटना बुलढाना ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आने वाले एक गांव डोंगरखंडाला की है. मृतक का नाम लक्ष्मण सावले बताया गया है.

गौरतलब है की मृतक लक्ष्मण सावले की पत्नी नन्दाबाई का शादी के कुछ समय बाद ही लक्ष्मण के बड़े भाई राम के साथ अनैतिक संबंध प्रस्थापित हो गया. इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों के अलावा गांव में भी फ़ैल गई जिससे गांव में बदनामी होने की वजह से लक्ष्मण ने अपनी पत्नी नन्दाबाई को इस तरह की ओछी हरकत करने से रोकने लगा. नन्दाबाई और राम के बीच रोड़ा बने लक्ष्मण को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसकी ह्त्या का प्लान बनाया और 17 मार्च 2014 को दोनों लक्ष्मण को रात के समय खेत ले गए और कुएँ में गिराकर लक्ष्मण की ह्त्या कर दी. दोनों ने घर में झूठी कहानी सुनाई की लक्ष्मण शेगांव जाने की बात कहकर गया है. जब कई दिन बीत गए तो पिता विक्रम सावले ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई और जब पुलिस ने जांच की तो नन्दाबाई और राम के बीच अनैतिक संबंध होने का पता चला. पुलिस ने जब पूछताछ की तब सारा सच सामने आ गया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दोनों ने पुलिस को जानकारी तो दी की उन्होंने कुएँ में धकेलकर लक्ष्मण की ह्त्या की लेकिन पुलिस को अबतक लक्ष्मण का शव नहीं मिला है ऐसी जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.