Published On : Mon, Jul 14th, 2014

खामगांव : टेस्टिंग के लिए भरा पानी तो ढह गई नईनवेली पानी टंकी

Advertisement


राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत बनाई गई पानी टंकी में घोटाला

खामगांव

water tank 2
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत मलकापूर तहसील के बडोदा में बनाई गई पानी की टंकी 13 जुलाई को ढह गई. घटना सुबह 6 बजे घटी जिससे वहां कोई मौजूद नहीं था वर्ना जनहानि हो सकती थी. गौरतलब है की सरकार ने टंकी एवं जलशुद्धिकरण संयंत्र के लिए 2 करोड़ मंज़ूर किए थे और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 1 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी का निर्माणकार्य कीया गया. टंकी का काम पूरा किया जा चुका था और 13 जुलाई को टेस्टिंग का दिन तय किया गया था.काम इतने घटिया दर्ज़े क़ा किया गया था की जैसे ही टंकी में पानी भरा गया टंकी भरभरा के ढह गई.

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चैनसुख संचेती, जी.प. सदस्य सौपान साठे, कांग्रेस पक्ष नेता शिवचंद्र तायडे, राकांपा के जिला महासचिव संतोष रायपुरे, हरिष रावल, जी. प. सदस्य वसंतराव भोजने, शिवसेना तहसिल प्रमुख अरूण अग्रवाल, शहर प्रमुख किशोर नवले, पं.स. सदस्य विद्या नारखेड़े आदि नेताओँ ने भेंट दी.
गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, अकोला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी ऐसी जानकारी वधायक चैनसुख संचेती ने दी.
water tank 1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.