Published On : Mon, Apr 28th, 2014

खामगांव : खामगांव के ऑइल मिल में आग, लाखों की क्षति

Advertisement


28-Oil Mill me Aagखामगांव

शहर के औद्योगिक क्षेत्र की रेणुका ऑईल इंडस्ट्रीज में गत 26 अप्रैल को रात्रि में आग लग जाने से मिल में रखी सरकी, कपास, अन्य सामान और बारदाना के जल जाने के लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है.

खामगांव नगरपरिषद के अग्निशमन दल की कड़ी मशक्कत के बाद एक दिन बाद कल 27 अप्रैल को प्रात: 11 बजे ही आग पर काबू पाया जा सका. यह ऑईल मिल मनुसेठ नामक उद्यमी का है. इस संबंध में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.