Published On : Sat, Jun 28th, 2014

खामगांव : खडकपूर्णा बांध में डूबने से नौका चालक की मौत की आशंका

Advertisement


खामगांव

खडकपूर्णा बांध के पानी में डूबने से एक नौका चालक की मौत की आशंका है. उसकी लाश अब तक नहीं मिली है. उसके तीन साथी मच्छीमारों की जान किसी तरह बच गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देऊलगांवराजा तहसील के देऊलगांवमही में खडकपूर्णा बांध है, जिसे चोखा सागर के नाम से भी जाना जाता है. इस बांध में भरपूर पानी के साथ ही बड़ी-बड़ी मछलियां भी हैं. इस साल मच्छीमारी का ठेका प्रकाश गिते को मिला है.

27 जून को सुबह नौका चालक खलयाल गव्हाण निवासी सांडू दामोदर गायकवाड़ (27), गजानन हीरामन केवट (30), शिवाजी तोताराम आहल (24) और मधुकर रतिराम केवट नौकायन पर थे. इसी बीच नौका बंद पड़ गई. नौका चालू करने के प्रयास में सांडू पानी में उतर गया. तभी तेज हवा चलने से नौका आगे खिसक गई. इससे सांडू पानी में डूब गया. उसके तीन साथी किसी तरह जान बचाकर किनारे पर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक सांडू की तलाश जारी थी. बांध में काफी अधिक मात्रा में पानी होने के कारण तलाशी अभियान में बाधा पैदा हो रही थी.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.