Published On : Sat, May 3rd, 2014

कोराडी : कोराडी में आए दिन हो रहीं चोरियां

Advertisement


कोराडी

यहां चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही है. कोराडी और इसके आस पास के घरों के साथ ही अब कोराडी ताप बिजली परियोजना की कालोनी विद्युत विहार में भी चोरों ने सुरक्षा दीवार में भी कई छेद कर दिए हैं और आए दिन विद्युत विहार के आवासों में चोरियां कर रहे हैं.

विद्युत विहार कालोनी में आए दिन मोटर साइकिल की चोरी, वाहनों से पेट्रोल की चोरी, सेंधमारी की घटनाओं के साथ-साथ कालोनी में गंदा पानी निकासी में लोहे के गटर चेंबरों के ढक्कन भी अब गायब होने लगे हैं. इन चोरियों से कॉलोनी वासी बेहद क्षुब्ध हैं. रात-बेरात कॉलोनी में अनजान लोगों का आना जाना रहता है. जिससे कब कोई बड़ी घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता.

बताया जाता है कि कालोनी की सुरक्षा के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई गई है. इस दीवार को ही चोरों ने जगह जगह से तोड़ दिया है. दीवार टूटने से कालोनी में आवारा मवेशियों की आवाजाही भी बढ़ गई है. रास्तों पर मवेशियों के बैठे रहने से रात के अंधेरे में वाहन इनसे टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं. कालोनी के लोग अपने को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.